दिल्ली चुनाव से पहले एक ही दिन में 7 विधायकों ने 'आप' से दिया इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक ही दिन में 7 विधायकों ने 'आप' से इस्तीफा दे दिया है। इनमें कस्तूरबा नगर से विधायक मदनलाल, पालम से भावना गौड़, बिज़वासन से बीएस जून, आदर्श नगर से पवन शर्मा, महरौली से विधायक नरेश यादव, जनकपुरी से राजेश ऋषि और त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया शामिल हैं। दरअसल, 'आप' ने इनके टिकट काटे थे।