आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन से मज़बूत होगी भारत की सैन्य ताकत: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 21वीं सदी की सैन्य तैयारियों के लिए रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन और तकनीकों में आत्मनिर्भरता ज़रूरी है। दिल्ली डिफेंस डायलॉग-2026 में उन्होंने कहा कि भारत को रक्षा उपकरणों का निर्माण, रखरखाव और उनमें बदलाव करने की क्षमता विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता का मतलब दुनिया से अलग होना नहीं है।