दिल्ली धमाके के कारण टला रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट
ऐक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज़ होने वाला था लेकिन दिल्ली में हुए घातक धमाके के बाद फिल्म की टीम ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट टाल दिया है। सोशल मीडिया पर टीम ने कहा, "दिल्ली धमाके से पीड़ित परिवारों के सम्मान में...ट्रेलर लॉन्च स्थगित किया गया है। नई तारीख और अन्य जानकारी जल्द शेयर की जाएगी।"