दिल्ली प्रदर्शन के दौरान 10 प्रदर्शनकारी छर्रे लगने से हुए घायल; TMC नेता की RTI से हुआ खुलासा
टीएमसी नेता साकेत गोखले द्वारा दायर आरटीआई से पता चला है कि 20-जुलाई को दिल्ली में NEET-UG पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई में 10 प्रदर्शनकारी छर्रे लगने से घायल हुए। गोखले के अनुसार, सभी प्रदर्शनकारियों का 2 अस्पतालों में इलाज किया गया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने पेलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया था।