दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 2024 में पकड़े 114 कुख्यात अपराधी

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 2024 में कुल 114 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया जिनमें 40 पैरोल का उल्लंघन करने वाले और 40 वांछित अपराधी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इनमें 18 अंतरिम ज़मानत का उल्लंघन करने वाले, 9 घोषित अपराधी, 4 इनामी अपराधी और 3 गैर-ज़मानत वारंट का उल्लंघन करने वाले अपराधी शामिल हैं।