दिल्ली पुलिस ने बुधवार को होने वाले DC vs GT मैच को लेकर जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले DC-GT आईपीएल मैच के लिए एडवाइज़री जारी की है। बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और आसफ अली रोड पर दोपहर 12-बजे से रात 12-बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। वहीं, माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर मुफ्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।