दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित बदमाश 'काला बंदर' को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने झपटमारी, चोरी और अवैध हथियार रखने के कई मामलों में वांछित बदमाश विपिन उर्फ 'काला बंदर' (22) को कापसहेड़ा इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान विपिन उर्फ 'काला बंदर' के पैर में गोली लगी है और फिलहाल उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Load More