दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान के लिए नई SOP जारी की

दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शनों के लिए नई SOP तैयार की है। इसके तहत अधिकतम 50,000 लोगों की अनुमति, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही कार्यक्रम, 10 दिन पहले आवेदन और MCD मंजूरी अनिवार्य होगी। SOP का मसौदा अभी दिल्ली पुलिस मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेजा गया है।