इतिहासकार डॉ. दुलारी कुरैशी के मुताबिक, दिल्ली का शासक रहा मुगल बादशाह औरंगज़ेब सूफी संत सैयद जैनुद्दीन को अपना 'पीर' मानता था और चाहता था कि मौत के बाद उसकी कब्र औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में उनके मकबरे के करीब बनाई जाए। औरंगज़ेब ने यह ख्वाहिश अपनी वसीयत में भी लिखी थी और चाहता था कि उसकी कब्र बहुत साधारण बनाई जाए।