inshorts

दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी आतंकियों में थी अनबन, एक ने ISIS तो दूसरों ने अपनाया था अल-कायदा मॉडल

रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल गनी, आदिल और मौलवी मुफ्ती इरफान, आतंकी उमर की विचारधारा से असहमत थे। उमर आईएसआईएस को अपना मॉडल मानता था जबकि अन्य अल-कायदा की विचारधारा से प्रभावित थे। अल-कायदा पश्चिमी संस्कृति के खिलाफ व दूर के दुश्मनों पर हमलों पर ज़ोर देता है, वहीं आईएसआईएस खिलाफत स्थापित करने के लिए नज़दीकी टारगेट चुनता है।