दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी का घर गिराने से आतंकवाद नहीं रुकेगा बल्कि आक्रोश बढ़ेगा: J&K के CM
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी डॉ. उमर नबी के घर को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे कदम आतंकवाद रोकने में मदद नहीं करते बल्कि लोगों में आक्रोश बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर घर गिराने से आतंकवाद रुक सकता तो यह कब का रुक चुका होता।