दिल्ली में 'आप' की हार के बीच केजरीवाल पर भड़के विश्वास, कहा- आत्ममुग्ध और निर्लज्ज

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' की हार के बीच कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर भड़कते हुए उन्हें आत्ममुग्ध और निर्लज्ज करार दिया है। उन्होंने कहा, "अन्ना आंदोलन से 'आप' के जो लाखों कार्यकर्ता आए थे, भारत की राजनीति को बदलना चाहते थे...इन उम्मीदों की हत्या एक निर्लज्ज, मित्रहंता, आत्ममुग्ध और चरित्रहीन व्यक्ति ने की, उसके प्रति क्या संवेदना।"