दिल्ली में 'आप' की हार के बाद पंजाब में सीएम बदले जाने की अटकलों पर मान ने दी प्रतिक्रिया

दिल्ली में 'आप' की हार के बाद पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है, "उन्हें (बीजेपी-कांग्रेस नेताओं) बोलने दीजिए।" उन्होंने पंजाब 'आप' में फूट के दावों को गलत बताया। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा था कि 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।