दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए 'आप' ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा कर दिए हैं। दिल्ली में 'आप' के मौजूदा 62 विधायक हैं और पार्टी ने इनमें से 20 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। कस्तूरबा नगर, उत्तम नगर, नरेला, तिमारपुर, मुंडका, जनकपुरी, पालम, चांदनी चौक व जंगपुरा समेत 20 सीटों के विधायकों को टिकट नहीं मिले हैं।