दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा और इसमें दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी समेत कई अन्य उद्योगपति मौजूद रहेंगे। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री कंगना रनौत, हेमा मालिनी और अभिनेता अक्षय कुमार, विवेक ओबरॉय व अनुपम खेर समेत कई फिल्मी सितारे भी शामिल होंगे।