दिल्ली में MCD उप-चुनाव से पहले 'आप' को झटका, 7 बार के विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

दिल्ली में एमसीडी उप-चुनाव से पहले रविवार शाम को शोएब इकबाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 7 बार के विधायक इकबाल ने वीडियो संदेश में कहा, "पार्टी की विचारधारा से तंग होकर आज इस्तीफा दे रहा हूं...अब मेरा कभी 'आप' से लेना देना नहीं रहेगा।" रिपोर्ट्स के अनुसार, एमसीडी उप-चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर वह नाराज़ थे।