दिल्ली में अपने आवास पर चुनाव आयोग के छापे को लेकर पंजाब के सीएम ने दी प्रतिक्रिया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में अपने सरकारी आवास (कपूरथला हाउस) पर चुनाव आयोग के उड़न दस्ते की छापेमारी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा खुलेआम पैसे बांट रहे हैं लेकिन चुनाव आयोग को यह नज़र नहीं आता है। बस हम ही रह गए हैं अपराधी? हमने देश का क्या बिगाड़ा है?"