दिल्ली में आतिशी के घर की बिजली हुई गुल, पोस्ट शेयर करने पर हुईं ट्रोल

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "अभी तक मैं पावर कट के औरों के ट्वीट शेयर कर रही थी…पर अब तो मेरे अपने घर में बिजली चली गई है!" इस पर यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल किया। एक यूज़र ने लिखा, "हो सकता है कि आपने बिजली बिल ना भरा हो।"