दिल्ली के हज़रत निज़ामुद्दीन इलाके में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की हत्या की कथित साजिश पुलिस ने नाकाम कर दी है। मामले में दो युवकों और एक नाबालिग को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से पांच सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, राशिद केबलवाला गैंग से जुड़े लोगों ने इन्फ्लुएंसर पर फायरिंग की योजना बनाई थी।