inshorts

दिल्ली में एहसास 2026 नीति लॉन्च, 500 छात्रों पर एक काउंसलर

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को एहसास 2026 नीति लॉन्च की, जिसका उद्देश्य स्कूल-कॉलेज के छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य सुधारना है। हर 500 विद्यार्थियों पर एक काउंसलर नियुक्त होगा और जिला स्तर पर वेल-बीइंग सेंटर बनेंगे। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में इसका शुभारंभ किया।