दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया गया
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने पहले कहा था कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन या भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं दी गई है और इलाके में BNS की धारा 163 लागू है।