दिल्ली में जब बीजेपी ने आखिरी बार किया था राज तब किस पार्टी को मिली थीं कितनी सीटें?
दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 की मतगणना के रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी बीजेपी ने 1993 के चुनाव में जीत हासिल कर दिल्ली में पहली बार सरकार बनाई थी और उसका शासन 1998 तक चला। तब बीजेपी ने 49, कांग्रेस ने 14, जनता दल ने 4 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी।