दिल्ली में जलाई गई सोनिया गांधी की किताब

दिल्ली में गुरुवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के सदस्यों और 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों ने रकाबगंज गुरुद्वारे पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग' की प्रतियां जलाईं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि किताब में दंगों की घटनाओं को गलत तरीके से पेश कर गांधी परिवार का बचाव किया गया है।