दिल्ली के आनंद विहार व 'मजनू का टीला' में टॉयलेट के पानी से बनाए जा रहे मोमोज़ को लेकर टीवी न्यूज़ चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' के स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो सामने आया है। वहीं, सामने आए वीडियो में डस्टबिन के बगल में रखे एक प्लास्टिक के बर्तन में मोमोज़ का मसाला रखा दिख रहा है।