दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुंडका से निर्दलीय प्रत्याशी रामबीर शौकीन के ऑफिस में घुसी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी है। दुर्घटना में शौकीन का पैर टूट गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और चालक फरार हो गया। बकौल पुलिस, विपरीत दिशा से आ रही बाइक को बचाने में चालक शौकीन के ऑफिस में घुस गया था।