दिल्ली में प्रवेश वर्मा समेत 6 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ले ली है। उनके साथ ही प्रवेश सिंह वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। गौरतलब है, दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 27 साल बाद जीत दर्ज कर बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है।