दिल्ली में गुरुवार को खेल व फिटनेस इन्फ्लुएंसर रोहित दलाल, अक्षय दिलावरी व तिलक राज 'आप' में शामिल हो गए। इनके साथ 70-80 बॉडी बिल्डर-रेसलर भी पार्टी में शामिल हुए व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सबको पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। केजरीवाल ने कहा, "आने वाले दिनों में दिल्ली के कई जिम मालिक 'आप' में शामिल होंगे।"