जामिया नगर (दिल्ली) में रविवार रात को एक फ्लैट से 65 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिला। वहीं, महिला के 70-वर्षीय पति गंभीर अवस्था में मिले जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर दंपत्ति का बेटा भी मिला जो मानसिक रूप से बीमार है व पुलिस ने बताया, "पूछताछ में वह...यही कहता रहा कि उसके माता-पिता सो रहे हैं।"