चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के ताज़ा रुझानों में बीजेपी दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है। मतगणना में कुल 70 सीटों में बीजेपी ने 2 सीटें जीतकर 45 अन्य पर बढ़त हासिल कर ली है। अगर बीजेपी यह चुनाव जीतती है तो वह 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी करेगी।