inshorts

दिल्ली में बीजेपी पहले नंबर पर, 70 में आएंगी 50 सीटें: विधानसभा चुनाव को लेकर आठवले

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि बीजेपी 70 में से 50 सीटें जीत सकती है। उन्होंने कहा, "दिल्ली में बीजेपी पहले नंबर पर है, 'आप' दूसरे और कांग्रेस तीसरे पर।" बकौल आठवले, जनता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बयानबाज़ी से काफी नाराज़ है और कांग्रेस के लिए जीतना नामुमकिन है।