दिल्ली में बीजेपी सरकार ने 200 से अधिक मोहल्ला क्लीनिकों पर जड़ दिए ताले: आप
'आप' का आरोप है कि दिल्ली में बीजेपी सरकार ने केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में खोले गए 200 से अधिक मोहल्ला क्लीनिकों पर ताले जड़ दिए हैं। आप विधायक कुलदीप कुमार के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी नेताओं ने कहा था कि कोई जनहितकारी योजना बंद नहीं होगी लेकिन मोहल्ला क्लीनिक बंद करके उन्होंने गरीबों का हक छीना है।