दिल्ली में भी नाम बदलने का समय आ गया: तुगलक लेन विवाद पर केशव मौर्य
बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा के दिल्ली में अपने आवास के बाहर नेम प्लेट पर 'तुगलक लेन' की जगह 'स्वामी विवेकानंद मार्ग' लिखवाने पर यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि दिल्ली में ऐसे नामों को बदलने का सही समय आ गया है।" मौर्य ने कहा, "इस कदम का स्वागत है।"