दिल्ली में भूजल दोहन की दर 99% है जबकि बेंगलुरू में 150% है: केंद्र सरकार

केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया है कि दिल्ली में भूजल दोहन की दर 99.13% है जिसे 'गंभीर' श्रेणी में रखा गया है जबकि बेंगलुरू में 150.84% है। उन्होंने कहा, "भूजल दोहन में दिल्ली में वसंत विहार सबसे आगे है।" बकौल चौधरी, शहरों में भूजल गतिशीलता की समीक्षा कर रहे हैं।