महिला सुरक्षा के लिए 2,947 बस मार्शल तैनात, 2.53 लाख CCTV कैमरों से निगरानी: दिल्ली CM रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि महिला सुरक्षा के लिए राजधानी में 11 वन स्टॉप सेंटर, 14 कामकाजी महिला हॉस्टल, 2,947 बस मार्शल और 2.53 लाख CCTV कैमरे तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 1,397 स्कूलों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि महिला हेल्पलाइन 181 को 112 और 1098 से जोड़ा गया है।