दिल्ली में लव मैरिज के बाद नई नवेली दुल्हन ने चौथी मंज़िल से कूदकर दी जान
मुस्तफाबाद (दिल्ली) में एक 25-वर्षीय नवविवाहिता ने सोमवार को इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। शुरुआती जांच में सामने आया कि लड़की ने 3-माह पहले अपनी पसंद के लड़के से शादी की थी। मृतका के परिवार के अनुसार, शादी के लगभग एक महीने बाद पति और उसके परिवार से गहनों और नकदी की मांग की जाने लगी।