जंगपुरा (दिल्ली) विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग के बीच एक मतदान स्थल पर पहुंचे 'आप' प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने चुनाव आयोग की निगरानी में बीजेपी पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा, "जांच में पैसे बांटने की बात सामने नहीं आई।" सिसोदिया ने एक घर में पैसे बांटे जाने की बात कही थी।