दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आचार संहिता उल्लंघन को लेकर 15495 लोग हुए अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले आचार संहिता उल्लंघन को लेकर एहतियात के तौर पर 7-जनवरी से अबतक 15,495 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये गिरफ्तारियां प्रोविज़न ऑफ प्रिवेंशन ऐक्शन के तहत की हैं ताकि चुनाव के दौरान कोई माहौल खराब ना कर सके। गौरतलब है कि पुलिस ने 439 मामले भी दर्ज किए हैं।