दिल्ली में वाल्मीकि समाज के नेताओं को जानबूझकर किया जा रहा है गिरफ्तार: संजय सिंह

दिल्ली में जारी विधानसभा चुनाव के बीच 'आप' नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में वाल्मीकि समाज के नेताओं और लोगों को जानबूझकर निशाना बनाते हुए गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि वे वाल्मीकि समाज से किस बात की दुश्मनी निकाल रहे हैं?"