दिल्ली में विशेष मतदान केंद्र के ज़रिए प्रवासियों ने जम्मू-कश्मीर चुनाव में किया मतदान
दिल्ली के दिलशाद गार्डन में बने विशेष मतदान केंद्र में प्रवासियों ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार को मतदान किया। दिल्ली में वोट डालने के बाद एक मतदाता ने कहा, "यह एक त्योहार है सबको मनाना चाहिए।" वहीं, एक महिला मतदाता ने वोटिंग के बाद कहा, "कश्मीरी होने पर खुश हूं।"