दिल्ली में शख्स ने चापड़ से महिला का सिर काटकर धड़ से किया अलग
दिल्ली के ख्याला में मंगलवार सुबह एक शख्स ने अपने रिश्तेदारों पर चापड़ से हमला कर दिया जिसमें एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौत हो गई। हमले में 2 अन्य महिलाएं घायल हो गईं जिसमें से एक महिला की उंगली कट गई। रिश्तेदारों ने हमलावर को काबू कर उसे बाथरूम में बंद कर दिया।