रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी की 4 महिला विधायकों (शिखा रॉय, रेखा गुप्ता, नीलम पहलवान और पूनम शर्मा) के नामों पर विचार किया जा रहा है। रॉय ने ग्रेटर कैलाश सीट जबकि गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से चुनाव जीता है। वहीं, पूनम शर्मा ने वज़ीरपुर जबकि नीलम ने नजफगढ़ से जीत दर्ज की है।