दिल्ली में सड़क पर नशे में धुत महिला ने की DTC बस को धक्का देने की कोशिश, वीडियो आया सामने

दिल्ली में सड़क पर नशे में धुत एक महिला ने डीटीसी बस को धक्का देने की कोशिश की जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में महिला को बस चालक से बहस करते और सड़क पर लेटे हुए भी देखा गया। यह घटना मोहन नगर में पिलर नंबर-753 के पास हुई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।