दिल्ली पुलिस ने साउथ-ईस्ट दिल्ली में चल रहे हनी-ट्रैपिंग, एक्सटॉर्शन और रॉबरी रैकेट का भंडाफोड़ कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक शख्स की शिकायत के बाद यह मामला सामने आया। शख्स का आरोप है कि उसे एक डेटिंग ऐप के ज़रिए एक महिला ने फंसाया और उसके साथियों ने बंधक बनाकर मारपीट कर ₹4 लाख मांगे।