दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता
दिल्ली में पीएम आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद, चाणक्यपुरी की एक मस्जिद और दरगाह शाह जीलानी को प्रशासन ने 7 दिनों में खाली करने का नोटिस दिया है। इस पर AIMJ अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने चिंता जताई और बुलडोज़र की कार्रवाई की आशंका व्यक्त की है। मामलेे में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने किरेन रिजिजू से मुलाकात की है।