ABP न्यूज़ से बातचीत में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-लखनऊ तनाव के विपक्षी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, "इस तरह से बहुत सारी बातों का नैरेटिव बनाने के प्रयास होगा। PM मोदी हमारे सर्वमान्य नेता और आदर्श हैं।" योगी ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी दलाली पर रोक लगाई, वो तो बोलेंगे ही।