मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18-23 दिसंबर तक बुलाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई है। सीएम ने कहा कि सत्र में दिल्ली के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर सार्थक चर्चा होगी। उन्होंने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से भी मुलाकात कर सत्र सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।