inshorts

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 3 उम्मीदवारों की संपत्ति है शून्य

असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के 3 उम्मीदवारों ने अपनी कुल संपत्ति शून्य घोषित की है। ये उम्मीदवार सीलमपुर से राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी की शबाना, मटियाला से गुलाब सिंह यादव (निर्दलीय) और मटियाला से ही राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के मोहिंदर सिंह हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 5 फरवरी को चुनाव के लिए मतदान होना है।