दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुरू हुई वोटों की गिनती

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान हुआ था। चुनाव में 2015 से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज़ 'आप' का बीजेपी से मुकाबला दिख रहा है। एग्ज़िट पोल्स के अनुसार, 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में बीजेपी 27-साल बाद वापसी कर सकती है।