दिल्ली विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के नतीजे हुए जारी

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के नतीजे जारी कर दिए हैं। कुल 70 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सर्वाधिक 48 सीटें अपने नाम की हैं। वहीं, 2015 और 2020 विधानसभा चुनाव में क्रमश: 67 व 62 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को इस बार 22 सीटों पर जीत मिली है।