दिल्ली में बुधवार को विधानसभा चुनाव में 57.86% मतदान हुआ। कुल 70 सीटों पर हुए मतदान में मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 66.68% मतदान हुआ व सबसे कम मतदान करोलबाग (47.40%) में हुआ। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।